शुक्रवार, जून 27, 2025
होमKKN Specialजब देशी रियासत ने विलय से इनकार किया तब आजाद भारत ने...

जब देशी रियासत ने विलय से इनकार किया तब आजाद भारत ने लॉच कर दिया था ऑपरेशन पोलो

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

बात वर्ष 1947 की है। ब्रिटिश हुकूमत भारत को आजाद करने का मन बना लिया था। इधर, कई देशी राजे- रजवाड़े भारत में विलय को लेकर मुश्किलें खड़ी कर रहे थे। इधर, जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत में राजशाही को खत्म करना चाहते थे। इससे चिढ़ कर कई देशी रजवाड़ा भारत में विलय से इनकार कर दिया और खुद को आजाद मुल्क होने का दंभ भरने लगा। इस बीच वायसराय का एक आदेश, आग में घी का काम कर गया। दरअसल हुआ ये कि वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने राजे रजवाड़ो को अपनी स्वेच्छा से भारत या पाकिस्तान में विलय करने की छूट दे दी। इतना ही नहीं, वायसराय ने रियासत को अपनी इच्छा से आजाद रहने का अधिकार भी दे दिया। यह एक ऐसा अधिकार था, जिससे आजाद भारत के सैकड़ो टूकड़ो में बंटने का रास्ता खुल गया। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आजादी की पृष्टभूमि को समझना आज के युवाओं के लिए जरुरी हो गया है।

आजाद रहना चाहते थे चार रियासत

न्यूज ब्यूरो। वह 25 जुलाई 1947 का दिन था। वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने दिल्ली में राजे-रजवाड़ों की बैठक बुलाई। इसमें करीब 75 राजा और नवाबो ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त करीब 74 राजा ने बैठक में अपने प्रतिनिधि भेजे। हालांकि, बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। उल्टे, बैठक से निकल कर भोपाल, हैदराबाद, जूनागढ़ और कश्मीर के राजा ने भारत में शामिल होने से साफ-साफ इनकार करते हुए खुद को आजाद मुल्क घोषित कर दिया। इससे आजाद भारत के स्वरुप को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। सवाल उठने लगा कि देशी रियासत का विलय नहीं हुआ तो अखंड भारत का क्या होगा? स्मरण रहें कि उनदिनो करीब 562 राजा और नवाबों की अपनी रियासत थीं। समस्या ये कि यदि ये सभी रियासतें आजद हो गई। तो देश खंड-खंड में बंट जायेगा।

मात्र 136 रियासत के साथ आजाद हुआ था भारत

इधर, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हिम्मत नहीं हारी और प्रयास शुरू कर दिया। उन्होंने 6 मई 1947 को वरिष्ठ नौकरशाह बी.के. मेनन को अपना मुख्य सचिव नियुक्त किया। इसके तुरंत बाद देशी रियासत के भारत में विलय का मुश्किल काम शुरू हो गया। सरदार पटेल ने विलय के बदले राजाओं के सामने प्रिवीपर्स के माध्यम से उन्हें आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव रखा। इसका असर हुआ और आजादी के दिन यानी 15 अगस्त तक करीब 136 राजाओं ने अपनी रियासत को भारत में शामिल कर दिया। सहमती पत्र पर सबसे पहला हस्ताक्षर त्रिपुरा की महारानी कंचन प्रभा देवी ने किया। उन्होंने 13 और 14 अगस्त 1947 की दरम्यानी रात हस्ताक्षर कर दिया था। हालांकि संविधान सभा में शामिल होने वाला पहला राज्य बड़ौदा था। वह फरवरी 1947 में ही संविधान सभा का हिस्सा बन चुका था। आपको जान कर हैरानी होगी कि 15 अगस्त को मिली आजादी के बाद इंदौर स्टेट भी भारत का हिस्सा नहीं था। लेकिन, आजादी के कुछ घंटों बाद ही महाराजा होलकर का संदेशा आया और इंदोर का भारत में विलय हो गया।

आजादी से ठीक पहले त्रावणकोर ने चौकाया

भारत को गुलामी से मुक्त होने में अब सिर्फ एक रात का फासला शेष बचा था। इस बीच त्रावणकोर के महाराजा उथरादोम तिरुनल मार्तंड वर्मा ने भारत में विलय से इनकार करते हुए खुद को आजाद मुल्क घोषित कर दिया। आजाद भारत में उनको अपना बंदरगाह और यूरेनियम का भण्डार छिन जाने का डर था। उधर, त्रावणकोर के महराजा के इस घोषणा का मो. अली जिन्ना ने स्वागत किया और त्रावणकोर के राजा को पत्र भेजकर उनको पाकिस्तान से रिश्ते बनाने की पेशकश कर दी। इधर, केरल के प्रदर्शकारी ने त्रावणकोर के दीवान सर सी.पी. रामास्वामी अय्यर पर जानलेवा हमला कर दिया। माना जाता था कि अय्यर ही त्रावणकोर के असली शासक थे। वहां के महाराजा उनके हाथों की कठपुतली हुआ करते थे। इस घटना से महाराजा इतने डर गए कि उन्होंने 14 अगस्त को भारत में विलय पर हस्ताक्षर कर दिया।

जब लॉच हुआ था ऑपरेशन पोलो

हैदराबाद के निजाम विलय की राह में सबसे बड़ा अरचन खड़ा कर रहे थे। निजाम मीर उस्मान अली बहादुर ने 12 जून 1947 को हैदराबाद को आजाद देश घोषित कर दिया था। उन्होंने रजाकार के नाम से अपनी निजी सेना बना लिया और किसी भी सूरत पर भारत में विलय को तैयार नही थे। खबर आई कि निजाम ने हैदराबाद को पाकिस्तान में विलय करने की योजना बना ली है। इधर, सरदार पटेल ने 13 सितंबर 1948 को ‘ऑपरेशन पोलो’ लॉच कर दिया। तीन रोज तक चली मामुली लड़ाई के बाद निजाम ने अपने हथियार डाल दिए और हैदराबाद का भारत में विलय हो गया।

पाकिस्तान में विलय होने पर अमादा था जूनागढ़

जूनागढ़ के नबाब ने जूनागढ़ को पाकिस्तान में विलय करने की तैयारी कर ली थी। इस बीच भारतीय सेना ने जूनागढ़ रियासत को चारो ओर से घेर लिया। घबरा कर नबाब पाकिस्तान भाग गए और जूनागढ़ को पाकिस्तान में विलय की घोषणा कर दी। इधर, पटेल ने जूनागढ़ की सीमाओं पर फौज की नाकेबंदी कर दिया। आखिरकार 7 नवंबर 1947 को जूनागढ़ का भारत में विलय हो गया।

भोपाल के नवाब बेटी को सौपना चाहते थे सत्ता

भोपाल के नवाब हमीदुल्ला खान ने भारत सरकार के सामने शर्त रखी कि उन्हें या तो एक आजाद मुल्क बनने दिया जाए या सेक्रेटरी जनरल बनकर पाकिस्तान जाने दिया जाए। वह भोपाल की कमान अपनी बेटी को सौपना चाहते थे। हालांकि, उनकी बेटी ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद 1948 में नवाब ने भोपाल को आजाद मुल्क घोसित कर दी। विरोध में लोगो ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। नबाब ने आंदोलनकारियो को कुचलने के लिए बल प्रयोग किया और गोली चलावा दी। इससे प्रदर्शनकारी और भड़क गये और आखरिकार 30 अप्रैल 1949 को नवाब ने हार मान ली। इसके बाद 1 जून को भोपाल का भारत में विलय हो गया।

कश्मीर पर हुआ कबायली हमला

इधर, कश्मीर को लेकर अभी भी असमंजश बनी हुई थी। महाराजा हरि सिंह कश्मीर को आजाद रखना चाहते थे। उधर, पाकिस्ता की नजर कश्मीर पर थी। इस बीच 24 अक्टूबर 1947 की तड़के पाकिस्तान की सह पर कबायली पठानों ने कश्मीर पर हमला कर दिया। कबायली जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की ओर तेजी से बढ़ने लगा। महाराजा हरि सिंह की फौज में बगावत हो गयी। अधिकांश मुस्लिम सिपाही कबायली के साथ हो गए। संकट बढ़ता देख महराजा हरि सिंह ने भारत से मदद मांगी और 26 अक्टूबर 1947 को हरि सिंह ने जम्मू कश्मीर का भारत में विलय कर दिया। इसके बाद भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में फौज उतार दी। बाजी पलटने लगा। इस बीच जम्मू कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। आज भी उस हिस्से पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच आज भी विवाद का विषय बना हुआ है।

विलय पर पाकिस्तान की मुश्किलें

ऐसा नहीं था कि विलय की समस्या सिर्फ भारत को परेसान कर रहा था। उधर,  पाकिस्तान के हुक्मरान भी इस बाबत खासे परेसान थे। पाकिस्तान के हिस्से में कुल नौ प्रिंसली स्टेट गया था। बहावलपुर स्टेट के नवाब मो. सादिक ने ठीक 15 अगस्त 1947 को खुद को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया। इस घोषणा के बाद मो. अली जिन्ना सकते में आ गए थे। हालांकि, उनदिनो उनकी दिलचस्पी भारत के रियासत पर अधिक हुआ करता था। वो पाकिस्तान के रियासत को तबज्जो नहीं दे रहे थे। भारत के मोर्चे पर मुहंकी खाने के बाद पाकिस्तान को अपनी रियासत की समस्या सुलझाने में काफी वक्त लग गया। वर्ष 1955 तक इसके लिए पाकिस्तान को मशक्कत करना पड़ा था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

गुम है किसी के प्यार में: शो के ऑफ एयर होने की अफवाहों पर भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

टीवी की दुनिया का मशहूर शो गुम है किसी के प्यार में इस समय...

काजोल की नई हॉरर फिल्म ‘माँ’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स: एक नई भूमिका में काजोल की बेहतरीन एक्टिंग

काजोल की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म माँ आखिरकार 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज...

17 सालों बाद ‘तारक मेहता’ से खत्म हुआ इन तीन मुख्य पात्रों का सफर, फैंस को लगेगा बड़ा झटका

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा जो पिछले 17 सालों से दर्शकों का...

बिहार सरकार ने त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए 299 नई बसों की शुरुआत की

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनावी...

More like this

‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड उमड़ा, रेखा और अन्य सितारों ने लूट ली लाइमलाइट

बॉलीवुड की प्रतिष्ठित और क्लासिक फिल्म उमराव जान (1981) को 27 जून 2025 को...

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: आस्था, प्रेम और समर्पण का अद्वितीय उत्सव

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 ओडिशा के पुरी शहर में हर साल आयोजित होने वाला...

‘सरदार जी 3’ ट्रेलर विवाद: गुरु रंधावा का गुस्सा, ट्वीट से जताया गुस्सा

हाल ही में 'सरदार जी 3' फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री...

FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत दोसांझ को निकालने की मांग की, पूर्व मैनेजर ने किया बचाव

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने करियर के सबसे बड़े विवादों...

अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश: ISS पर डॉकिंग से पहले भारत का गौरवमयी क्षण

भारत के अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर जुड़...

भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक माइलस्टोन: 25 जून, भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण...

इंदिरा गांधी आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक...

सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस की सुरक्षा में चलेंगे श्रद्धालु, ड्रोन से भी होगी निगरानी

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे सावन महीना नजदीक आ रहा है, कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर...

नासा ने एक्सियॉम-4 मिशन की नई लॉन्च तारीख घोषित की

KKN गुरुग्राम डेस्क | नासा ने अपने एक्सियॉम-4 मिशन की नई लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग के माध्यम से शरीर के सात चक्रों को जागृत करें

KKN गुरुग्राम डेस्क | पूरी दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 मना रही है।...

कैलेंडर का चक्र: 2025 और 1941 की समानता क्या मानी जाए संकेत या संयोग?

KKN गुरुग्राम डेस्क | दुनिया भर में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास संघर्ष के बीच, हाल ही...

प्रयागराज और अयोध्या के बीच जल्द ही ई-अटल इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी

KKN  गुरुग्राम डेस्क | उत्तर प्रदेश में पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन...
Install App Google News WhatsApp